Ayodhya

बैठक में चुनाव तैयारियों पर मंथन… वोटर लिस्ट की ग्रेडिंग से पता चलेगी संगठन की जमीनी हकीकत

भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में बैठक, संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर, आमजन से संवाद के लिए चलेगा अभियान, पार्टी व अन्य विचारधारा से जुड़े लोगों की मिलेगी जानकारी

अनिल निषाद

अयोध्या, 14 जून 2026ः

यूपी के अयोध्या में भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने व आगामी चुनावी तैयारियों की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक में तय हुआ कि सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग के साथ ग्रेडिंग की जाएगी। इससे संगठन की जमीनी स्थिति सामने आएगी।

महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ’12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी और उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर व 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक और अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापति संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर : वकील के मुंशी की कुचलकर मौत, गाड़ी में लगा BJP झंडा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link