Uttarakhand

चल रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग… जानिए क्यों एक ‘बोर्ड’ पर भड़क उठे लोग?

हरिद्वार में शूटिंग के सेट पर लगाया गया था 'बार एंड रेस्टोरेंट' का बोर्ड, हिंदू संगठनों और तीर्थ पुरोहितों ने जताई आपत्ति, विरोध के बाद हटाया 'बार' शब्द

न्यूज डेस्क, 11 जून 2026:

हरिद्वार, जिसे आस्था, अध्यात्म और सनातन संस्कृति की नगरी के रूप में जाना जाता है जो लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। वहीं हाल ही में इसी पवित्र क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए एक घटनाक्रम ने विवाद खड़ा कर दिया।

दरअसल हरिद्वार में अभिनेता इमरान हाशमी और अपारशक्ति खुराना की फिल्म की शूटिंग चल रही थी जहां एक सेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बुधवार देर रात फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग के लिए श्रवणनाथ नगर स्थित भटिया भवन के बाहर ‘बार एंड रेस्टोरेंट’ का बोर्ड लगाया गया था। स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों की नजर जब इस बोर्ड पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार जैसी पावन नगरी में जहां गंगा आरती होती है और लाखों श्रद्धालु आते है वहां इस तरह के दृश्य का फिल्मांकन करना और सार्वजनिक रूप से ‘बार’ का बोर्ड लगाना घोर आपत्तिजनक है। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन, तीर्थ पुरोहित मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें:

इस तरह के बोर्ड लगाए जाने पर आपत्ति जताते उन्होंने कहा कि ऐसे बोर्ड शहर की धार्मिक पहचान के अनुरूप नहीं हैं। विरोध बढ़ने पर फिल्म यूनिट, भवन संचालकों और स्थानीय लोगों के बीच देर रात तक बहस चली।

फिल्म यूनिट के लोगों ने इस संबंध में कहा कि हमने शूटिंग के लिए आवश्यक अनुमति ली है। इसके बावजूद विरोध करने वालों ने बोर्ड हटाने की मांग पर जोर दिया। आखिरकार जनभावनाओं को देखते हुए बोर्ड से ‘बार’ शब्द हटा दिया गया जिसके बाद मामला शांत हो गया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड सचिवालय संघ को नई कमान, धामी ने दिलाई शपथ, कहा... सुशासन की धुरी है सचिवालय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link