Gorakhpur

गोरखनाथ मंदिर में गूंजेगा रामनाम, गुरु पूर्णिमा सप्ताह पर भव्य श्रीरामकथा कल से

सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ में शिरकत, आचार्य शांतनु महाराज सुनाएंगे कथा, 29 तक चलेगा आध्यात्मिक महोत्सव, सोशल मीडिया पर होगा सीधा प्रसारण

गोरखपुर, 22 जुलाई 2026:

गोरखपुर स्थित श्रीगोरखनाथ मंदिर एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और सनातन परंपरा के दिव्य रंग में रंगने जा रहा है। गुरु पूर्णिमा सप्ताह के उपलक्ष्य में गुरुवार से मंदिर परिसर में भव्य श्रीरामकथा का शुभारंभ होगा। प्रयागराज से पधार रहे कथाव्यास आचार्य शांतनु महाराज श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन और सनातन संस्कृति का अमृत संदेश सुनाएंगे। कथा का समापन गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर 29 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ होगा।

श्रीगोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। श्रीगोरक्षपीठ सदियों से इस परंपरा का संवाहक रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में इस वर्ष भी भव्य श्रीरामकथा का आयोजन किया जा रहा है।

कथा के शुभारंभ अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे। उनके साथ कथाव्यास आचार्य शांतनु महाराज, साधु-संत, यजमान तथा 151 वेदपाठी विद्यार्थी भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगे। शंखनाद और बैंडबाजों की मंगलध्वनि के बीच यह शोभायात्रा दोपहर में श्रीगोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह से निकलकर महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन स्थित कथा मंडप तक पहुंचेगी। इसके बाद श्रीरामकथा का विधिवत शुभारंभ होगा।

ये भी पढ़ें:

प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित होने वाली कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जो श्रद्धालु मंदिर नहीं आ सकेंगे उनके लिए कथा का सीधा प्रसारण श्रीगोरखनाथ मंदिर के यूट्यूब, फेसबुक और एक्स सहित सभी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन श्रीरामकथा की पूर्णाहुति गोरक्षपीठाधीश्वर के सानिध्य में होगी। इसी दिन मंदिर में विशिष्ट पूजन, आशीर्वचन, भजन-कीर्तन और पारंपरिक सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा। पूरे सप्ताह गोरखनाथ मंदिर का वातावरण भक्ति, वैदिक मंत्रोच्चार और रामनाम की मधुर ध्वनि से गुंजायमान रहेगा।

ये भी पढ़ें  गर्मी शुरू होते ही ट्रेनों में पानी का गोरखधंधा... 'रेल नीर' लापता, चेकिंग में मिलीं लोकल ब्रांड की बोतलें

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link