National

भारत ने किया 9,400 करोड़ रुपये के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर, ATAGS और NAMIS से बढ़ेगी सेना की ताकत

नई दिल्ली,28 मार्च 2025

भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए 9,400 करोड़ रुपये के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज लिमिटेड, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड, आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (AVNL), फोर्स मोटर्स लिमिटेड और महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के साथ यह समझौता किया है। इन सौदों के तहत भारतीय सेना को ATAGS (155mm/52 कैलिबर एडवांस्ड टोव्ड आर्टिलरी गन सिस्टम), NAMIS (नाग मिसाइल सिस्टम – ट्रैक्ड वर्जन) और 5,000 हल्के सैन्य वाहन मिलेंगे।

भारत-चीन सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यह रक्षा सौदे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। ATAGS तोप 15 सेकंड में 3 राउंड गोले दागने की क्षमता रखती है और 48 किलोमीटर तक सटीक निशाना लगा सकती है। लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में इसकी तैनाती से भारतीय सेना की ताकत में इजाफा होगा। यह तोप दुर्गम पहाड़ी इलाकों में दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने में सक्षम है। NAMIS एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम पाकिस्तान के VT-4 और अल-खालिद टैंकों के खिलाफ एक कारगर हथियार साबित होगा।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर संघर्ष को देखते हुए NAMIS में फायर एंड फॉरगेट तकनीक और ऑटोमेटिक टार्गेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे ऑपरेशन के दौरान सैनिकों को कम जोखिम होगा। वहीं, 5,000 हल्के सैन्य वाहन सेना को दुर्गम इलाकों में तेजी से मूव करने में मदद करेंगे। इन वाहनों की उन्नत इंजन तकनीक और 800 किलोग्राम पेलोड क्षमता भारतीय सेना की त्वरित तैनाती को आसान बनाएगी।

ये भी पढ़ें:

भारत की इस नई रक्षा खरीद ने चीन और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। यह सौदा आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूत करता है, क्योंकि ATAGS और NAMIS जैसे उन्नत हथियार प्रणाली भारत में विकसित और निर्मित की जा रही हैं। इससे न केवल भारत की सैन्य ताकत बढ़ेगी, बल्कि घरेलू रक्षा उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  अब ‘वीबी-जी राम जी’ गांवों को देगा रोजगार की नई गारंटी... एक जुलाई से बंद होगी मनरेगा योजना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link