Uttar Pradesh

इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल, भरथना स्टेशन पर दो घंटे फंसे रहे यात्री

अशरफ अंसारी

इटावा, 5 अप्रैल 2025:

लखनऊ से आगरा जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार शाम तकनीकी खराबी के कारण इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन के इंजन में अचानक आई खराबी के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मालगाड़ी के इंजन से ट्रेन को किया गया रवाना

ये भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार भरथना स्टेशन के पास शाम लगभग 7 बजे ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई थी। इसके चलते ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया गया। रेलवे कर्मचारियों ने इंजन को सुधारने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद टूंडला से एक मालगाड़ी का इंजन मंगवाकर इंटरसिटी एक्सप्रेस से जोड़ा गया। लगभग 9 बजे ट्रेन को फिर से आगरा के लिए रवाना किया गया।

Advertisement

भरथना स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की गई। मालगाड़ी के इंजन की मदद से इंटरसिटी एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

ये भी पढ़ें  कॉन्सर्ट विवाद में हाईकोर्ट पहुंचे सोनू निगम, FIR रद्द करने याचिका दायर की, 15 मई को होगी सुनवाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link