Lucknow City

जमीन कब्जाने वालों पर शिकंजा, वकील की ड्रेस में क्राइम करने वालों के लिए बना Special Cell

इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद Police Commissionerate ने उठाया कदम, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था होंगे नोडल अधिकारी, शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी, जमीन कब्जा और धमकी जैसे मामलों पर रहेगी खास नजर

लखनऊ, 24 जुलाई 2026:

लखनऊ में अब वकील की वेशभूषा का गलत इस्तेमाल कर अपराध करने वालों पर पुलिस की नजर और सख्त होने जा रही है। ऐसे मामलों की निगरानी और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के लिए Lucknow Police Commissionerate ने एक Special Cell बनाया है। इस प्रकोष्ठ में आम लोग सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। पुलिस का कहना है कि वकील की पहचान का गलत फायदा उठाकर जमीन कब्जाने, धमकाने या दूसरे अपराध करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उठाया गया कदम

इस Special Cell का गठन इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के निर्देश पर किया गया है। पुलिस आयुक्त के आदेश के मुताबिक संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह प्रकोष्ठ संयुक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर के कक्ष संख्या 36 से संचालित होगा, जहां पीड़ित सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Special Cell की जिम्मेदारी उप निरीक्षक को सौंपी गई है। शिकायतकर्ता कार्यालय पहुंचने के साथ ही मोबाइल नंबर 9454634500 पर भी संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने साफ किया है कि थानों में शिकायत दर्ज कराने की मौजूदा व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी, लेकिन इस सेल में आने वाले मामलों की अलग से मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि कार्रवाई में देरी न हो।

जमीन कब्जा और दबाव बनाने के मामलों पर फोकस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कई शिकायतों में सामने आया है कि कुछ लोग वकील की वेशभूषा पहनकर अपनी पहचान का गलत फायदा उठाते हैं। ऐसे लोग जमीन विवादों में दबाव बनाने, अवैध कब्जा करने, धमकी देने या मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल पाए जाते हैं। अब ऐसे मामलों की जांच Special Cell करेगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला अदालत परिसर की घटना के बाद फैसला

Special Cell बनाने का फैसला 21 जुलाई को कैसरबाग स्थित जिला अदालत परिसर में हुए विवाद के बाद लिया गया। आरोप है कि अधिवक्ताओं की वेशभूषा में पहुंचे कुछ लोगों ने दयानंद सेवा संस्थान के विवादित परिसर में जबरन प्रवेश किया था। इस दौरान कर्मचारियों और मजदूरों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और CCTV कैमरों को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगे थे। यह विवाद जमीन पर कब्जे से जुड़े मामले से संबंधित बताया गया था।

ये भी पढ़ें  School Chalo Abhiyan: शिक्षा रथ लेकर निकले शिक्षक, बच्चों के Enrollment का अभियान तेज

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button