Lucknow City

सड़क नहीं, स्काई वॉक से पार कीजिए शहीद पथ! लुलु मॉल के पास बनेगा आधुनिक फुट ओवरब्रिज

पीपीपी मॉडल पर 18 करोड़ से बनेगा 100 मीटर लंबा आधुनिक फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, ओपन एयर रेस्टोरेंट, ग्रीन एरिया और कॉमर्शियल स्पेस जैसी सुविधाएं होंगी शामिल

लखनऊ, 12 जून 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास जल्द ही एक आधुनिक और आकर्षक स्काई वॉक (फुट ओवरब्रिज) का निर्माण किया जाएगा। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करने के साथ अपनी आईकॉनिक डिजाइन और अत्याधुनिक सुविधाओं के कारण शहर का नया आकर्षण भी बनेगी।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित करने के लिए एक निजी कंपनी के साथ करार किया है। परियोजना की पूरी लागत संबंधित कंपनी वहन करेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने को हरी झंडी दे दी गई।

Lucknow Shaheed Path Upgrade A Modern Skywalk (1)

ये भी पढ़ें:

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि 100 मीटर लंबे और 5 मीटर चौड़े इस फुट ओवरब्रिज की कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। व्यस्त शहीद पथ पर यह पुल पैदल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बाधारहित आवाजाही उपलब्ध कराएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए सीढ़ियों के साथ लिफ्ट की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा।

परियोजना के तहत ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 1200 वर्गमीटर क्षेत्र में आकर्षक ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा। यहां कियोस्क, सार्वजनिक उपयोग के लिए इंटरैक्टिव स्पेस, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर, मेजेनाइन फ्लोर और प्रथम तल पर कॉमर्शियल स्पेस विकसित किया जाएगा। वहीं फुट ओवरब्रिज की छत पर ओपन एयर रेस्टोरेंट और एलईडी स्क्रीन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।

सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुल में एंटी-स्किड फ्लोरिंग, मजबूत रेलिंग, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्पष्ट साइनेज, अग्निरोधी विद्युत फिटिंग और भूकंपरोधी डिजाइन का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही फायर सेफ्टी उपकरण, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, प्राथमिक उपचार किट और आपदा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

Lucknow Shaheed Path Upgrade A Modern Skywalk (2)

निर्माण कार्य के दौरान यातायात प्रभावित को सुचारु रखने के लिए चरणबद्ध निर्माण पद्धति अपनाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी डायवर्जन, बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस, लोक निर्माण विभाग, लेसा और लुलु मॉल प्रबंधन के समन्वय से परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  होटलों की जांच में खुलीं पोल : दिल्ली अग्निकांड के बाद लखनऊ में बड़ा एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button