Uttarakhand

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी : जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, मंत्री बोलीं- अब खेलों से संवर रहा बच्चों का भविष्य

आमवाला के युवा केंद्र पहुंचीं रेखा आर्या, कहा- सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए ले रही फैसले, अब तक 3,17,988 खिलाड़ियों का हो चुका पंजीकरण, पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न जॉब का प्रस्ताव हो चुका मंजूर

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 15 सितंबर 2026ः 

उत्तराखंड में खेलों को लेकर अभिभावकों और बच्चों की सोच बदल रही है। इसका असर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी दिख रहा है। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए अब तक 3,17,988 खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। पिछले 10 वर्षों में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। सरकार इसे प्रदेश में खेलों के प्रति बढ़ते आकर्षण और युवाओं के बदलते नजरिये का संकेत मान रही है। विकासनगर के आमवाला स्थित युवा केंद्र में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत आयोजित जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
mukhyamantri-championship-trophy-judo-rekha-arya-dehradun-sports (2)

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कभी खेलों को पढ़ाई और रोजगार के मुकाबले कमतर समझा जाता था, लेकिन अब परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। अभिभावक भी अपने बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुरक्षित भविष्य देने के लिए लगातार फैसले ले रही है। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब का प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर किया गया है, जबकि सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है।

ये भी पढ़ें:

खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश के बच्चे अब पढ़ाई के साथ खेलों को भी गंभीरता से अपना रहे हैं। खेलों को लेकर बदले माहौल का असर अब उत्तराखंड के युवाओं में भी साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने खेल को आगे बढ़ाएं और देश-प्रदेश के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। जूडो प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान खेल मंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, एसके जयराज सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सऊदी में फंसे टिहरी के इंद्रमणि की घर वापसी को धामी की पहल, विदेश मंत्री से मांगी मदद

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link