Raebareli City

शिव महापुराण कथा सुनने पहुंचे सीएम योगी, बोले- पूरे देश को जोड़ती है भोलेनाथ की भक्ति

ऊंचाहार में 11 सितंबर से चल रही सात दिवसीय कथा, श्रद्धालुओं में उत्साह, कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय हैं आयोजक, विरोधी दल इस आयोजन को राजनीति से जोड़ रहे

विजय पटेल

रायबरेली, 13 सितंबर 2026ः

यूपी के रायबरेली के ऊंचाहार में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। कथा सुनने रविवार को सीएम योगी पहुंचे। सीएम ने कथा व्यास पं. प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया और पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मंच से सीएम ने कहा कि सनातन धर्म में शिव की भक्ति पूरे भारत में होती है। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक लोग शिवलिंग के रूप में महादेव की आराधना करते हैं। उन्होंने कहा कि काशी हो या प्रयागराज, शिव भक्ति देश को जोड़ती है। कथा से अंत:करण को आनंद मिलता है और भक्ति में शक्ति भी है।

सीएम योगी ने कहा कि भगवान शिव लोकमंगल के लिए विष धारण करने वाले और कल्याण के देवता हैं। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास का उदाहरण देते हुए कहा कि जब धर्म पर प्रहार हो रहा था, तब तुलसीदास ने रामकथा के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी पावन कथाएं भारत की धरती पर चलती रहेंगी तो देश का अहित कोई नहीं कर पाएगा। उन्होंने कथा आयोजन के लिए कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय को बधाई दी और सभी महादेव भक्तों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी समेत कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

raebareli-shiv-mahapuran-katha-cm-yogi-manok-panday-pradeep-mishra (2)

ऊंचाहार में 11 सितंबर से कथा की शुरुआत हुई है। इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने पूजन-अर्चन व आरती कर किया। आयोजक कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय हैं। कथा को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भी खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना कथा स्थल पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं, विरोधी दल के नेता इस आयोजन को राजनीति से जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जनता को कनेक्ट करने के लिए इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली का खेल... होमगार्ड गिरफ्तार, पुलिस को बड़े चेहरों की तलाश

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link