National

मुश्किल वक्त में सलमान खान बने महेश मांजरेकर के सहारा

मुंबई, 16 अप्रैल 2025

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को उनके दरियादिल स्वभाव और दोस्तों के लिए हमेशा खड़े रहने के लिए जाना जाता है। हाल ही में मराठी अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान संग अपनी दोस्ती का एक भावुक किस्सा साझा किया, जिसने एक बार फिर सलमान की इंसानियत और दोस्ती की मिसाल को उजागर किया।

महेश मांजरेकर ने बताया कि जब वह अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब सबसे पहले सलमान खान ही थे जिन्होंने उनके लिए मदद का हाथ बढ़ाया। मांजरेकर ने कहा, “सलमान ने मुझे मेरे लैंडलाइन पर कॉल किया और सिर्फ इतना कहा – ‘चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा।’ यह बात मेरे दिल को छू गई और मुझे मराठी कहावत की याद आई – ‘भीउ नको, मी तुझ्या पाठीशी आहे।’”

यह वह दौर था जब महेश और सलमान ने एकसाथ किसी फिल्म में भी काम नहीं किया था, लेकिन इसके बावजूद सलमान ने दोस्ती निभाई। मांजरेकर ने यह भी कहा कि सलमान की दोस्ती बिना शर्त होती है, और वह अपने रिश्तों को ईमानदारी से निभाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि वे सलमान के उस खास ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं जो हमेशा उनकी तारीफ करता है, फिर भी सलमान के साथ उनका रिश्ता गहरा और सच्चा है।

ये भी पढ़ें:

महेश मांजरेकर ने यह बातें अपनी फिल्म देवमानुस के प्रमोशन के दौरान कही। उन्होंने बताया कि दबंग के बाद उन्होंने सलमान की कई फिल्मों में काम किया और दोनों के बीच एक मजबूत बॉन्ड बन गया।

Advertisement

वर्तमान में सलमान खान को जान से मारने और कार में बम लगाने की धमकी मिली है, जिससे उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिर भी सलमान का अपने दोस्तों के लिए खड़ा रहना यह दिखाता है कि क्यों उन्हें इंडस्ट्री में ‘भाईजान’ कहा जाता है।

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : खेलते-खेलते अपार्टमेंट की पहली मंजिल से गिरा 2 वर्षीय बच्चा, मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link