Entertainment

72nd National Film Awards : आज गुजरात मे सजेगी सितारों की महफिल, जानें किसे मिलेगा कौन सा सम्मान

Gujarat केवडिया स्थित एकता नगर में होगा समारोह, अनंत नाग को पांच दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी सफर के लिए मिलेगा 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, ममूटी और कार्तिक आर्यन को साझा Best Actor Award, Yami Gautam बनीं Best Actress

एंटरटेनमेंट डेस्क, 22 सितंबर 2026:

गुजरात के एकता नगर में आज 72वें National Film Awards का समारोह आयोजित होगा। राष्ट्रपति वर्ष 2024 के लिए भारतीय सिनेमा की उपलब्धियों को सम्मानित करेंगी। समारोह में दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार समारोह में देशभर से फिल्म निर्माता, अभिनेता, तकनीशियन और सिनेमा से जुड़े कलाकार शामिल होंगे।

दिल्ली से बाहर पहुंचा National Film Awards

इस बार National Film Awards का समारोह दिल्ली से बाहर गुजरात के एकता नगर में हो रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आने वाले वर्षों में भी समारोह को देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में आयोजित करने का फैसला किया है। इसका मकसद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को देश के अलग-अलग हिस्सों तक ले जाना है।

seventy-second-national-film-awards-gujarat-ekta-nagar-winners-list-twenty-twenty-six (2)

ये भी पढ़ें:

पांच दशक के सफर को सम्मान

अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और अहम योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। उनका फिल्मी सफर पांच दशक से ज्यादा का रहा है। कन्नड़ सिनेमा के साथ उन्होंने भारतीय सिनेमा में भी अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं।

Article 370 को Best Feature Film

72वें National Film Awards में Article 370 को Best Feature Film चुना गया है। फिल्म के लिए यामी गौतम को Best Actress in a Leading Role का पुरस्कार मिलेगा। वहीं Bramayugam के लिए ममूटी और Chandu Champion के लिए कार्तिक आर्यन को साझा रूप से Best Actor in a Leading Role चुना गया है।

seventy-second-national-film-awards-gujarat-ekta-nagar-winners-list-twenty-twenty-six (3)

Randeep Hooda को Best Debut Director

Swatantrya Veer Savarkar के लिए रणदीप हुड्डा को Best Debut Film of a Director का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं Amaran के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी को Best Direction का सम्मान मिला है। Kalki 2898 AD को Best Popular Film Providing Wholesome Entertainment चुना गया है।

Bhangaar और Ram-Nami को भी सम्मान

Bhangaar को Best Non-Feature Film चुना गया है, जबकि Ram-Nami को Best Documentary का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा Pushpa: The Rule Part-02, Bhool Bhulaiyaa 3 और Stree 2 समेत कई चर्चित फिल्मों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मान मिला है।

seventy-second-national-film-awards-gujarat-ekta-nagar-winners-list-twenty-twenty-six (4)

1954 में शुरू हुआ National Film Awards

National Film Awards की शुरुआत 1954 में हुई थी। इन पुरस्कारों के जरिए फीचर फिल्म, नॉन-फीचर फिल्म और सिनेमा पर लेखन के क्षेत्र में बेहतर काम को सम्मान दिया जाता है। सात दशक से ज्यादा की यात्रा में पुरस्कारों ने भारतीय सिनेमा की भाषाई, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता को भी मंच दिया है।

ये भी पढ़ें  अभिषेक बच्चन ने 5 फरवरी को मनाया 49वां जन्मदिन, पत्नी ऐश्वर्या ने दी खास शुभकामनाएं !

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link