Lucknow City

सिंधी समाज की आम सभा में नई कमेटी गठित, रतन मेघानी फिर बने चेट्टी चंद मेला कमेटी के अध्यक्ष

नई कार्यकारिणी में संजय जसवानी को दोबारा महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद की तीसरी बार सतेंद्र भावनानी को दी गई जिम्मेदारी, ऊर्जावान युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर

लखनऊ, 31 जनवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग स्थित शिव शांति आश्रम में आयोजित सिंधी समाज की आम सभा की बैठक में चेट्टी चंद मेला कमेटी की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक संत सांई मोहन लाल और सांई हरीश लाल के देखरेख में संपन्न हुई। समाज के सदस्यों की मौजूदगी में लिए गए निर्णयों ने संगठन को नई दिशा देने का संकेत दिया।

बैठक में चेट्टी चंद मेला कमेटी के अध्यक्ष पद पर रतन मेघानी को एक बार फिर जिम्मेदारी सौंपी गई। संजय जसवानी को पुनः महामंत्री नियुक्त किया गया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लगातार तीसरी बार सतेंद्र भावनानी को दी गई। लखनऊ सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। यह समाज के भरोसे और एकता को दर्शाता है।

अशोक मोतियानी ने बताया कि आगामी कार्यकाल में संगठन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। समाज के तेज तर्रार और ऊर्जावान युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इससे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। साथ ही अगली कार्यकारिणी बैठक में पिछले कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रमुख सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।

बैठक के दौरान चेट्टी चंद मेला कमेटी और हरिओम मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में 26 जनवरी को मोतीमहल वाटिका लॉन में आयोजित सफल कार्यक्रम की सराहना की गई। सभा में मोहनदास लधानी, राजा राम भावनानी, जेपी नागपाल, नानक चंद लखमानी, किशन चंद बंबानी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button