Lucknow City

मिल्खा सिंह से तेज भाग रहा चीटर मीटर! संजय सिंह का वार, 3 मई से यूपी में बड़े आंदोलन का ऐलान

आप नेता ने बिजली, महंगाई, शिक्षा और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर भाजपा सरकार को घेरा, रोजगार दो-सामाजिक न्याय यात्रा के अगले चरण की भी घोषणा

लखनऊ, 28 अप्रैल 2026:

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था, स्मार्ट मीटर और महंगाई जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला। मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्मार्ट मीटर को चीटर मीटर करार देते हुए 3 मई से पूरे उत्तर प्रदेश में इसके खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगाए गए करीब 80 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से ज्यादा बिल वसूल रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर मिल्खा सिंह से भी तेज भाग रहा है और भीषण गर्मी में जनता को लूटा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान लोग स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध जताते हुए उन्हें जलाने और तोड़ने तक का कदम उठा सकते हैं। साथ ही शंख, ताली और थाली बजाकर सरकार को जगाने की बात भी कही।

राजनीतिक मोर्चे पर संजय सिंह ने ‘ऑपरेशन लोटस’ का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को तोड़ा जा रहा है। इससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि भाजपा की वॉशिंग मशीन में हर दाग धुल जाता है और यहां तक कहा कि अगर वह कभी भाजपा में शामिल हों, तो जनता उनके मुंह पर कालिख पोत दे।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने अपनी ‘रोजगार दो-सामाजिक न्याय यात्रा’ को लेकर भी जानकारी दी। बताया कि अब तक चार चरण पूरे हो चुके हैं। पांचवां चरण 16 मई से मेरठ से शुरू होकर 20 मई को गाजियाबाद में समाप्त होगा जहां बड़ी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। यह यात्रा कुल आठ चरणों में पूरे प्रदेश को कवर करेगी।

पश्चिम बंगाल चुनाव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी को बंगाल की शेरनी बताते हुए तृणमूल कांग्रेस की एकतरफा जीत का दावा किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने की नसीहत दी।

शिक्षा के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि स्कूलों में फीस बढ़ोतरी से आम परिवारों पर बोझ बढ़ा है। वहीं न्यायपालिका को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ जजों की गतिविधियों से निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। हालांकि न्यायपालिका के सम्मान की आवश्यकता भी उन्होंने दोहराई।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  विरोध प्रदर्शन में भड़की लपटें : मौलाना का पुतला जलाते समय झुलसे करणी सेना के दो पदाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button