Hardoi City

मंदिर में पूजा के दौरान महिला ने काटी जीभ… हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

काली मंदिर में घटना से मची अफरा-तफरी, जीभ काटने से पहले काफी देर तक करती रही पूजा, अंधविश्वास पर हतप्रभ दिखे लोग

नितेश चंद्र शुक्ला

हरदोई, 25 अप्रैल 2026:

हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार स्थित प्राचीन माँ काली मंदिर में शनिवार को पूजा के दौरान एक महिला ने अपनी ही जीभ काट ली। घटना के साथ खून फैलने से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।

हरदोई शहर के बावन चुंगी इलाके की रहने वाली ऊषा नाम की महिला पूजा-अर्चना कर रही थी। इसी दौरान उसने अचानक अपनी जीभ काटकर मंदिर में अर्पित कर दी। उसके मुंह से खून बहने लगा। देखते ही देखते चारों तरफ भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना के समय मंदिर में तमाम लोग दर्शन-पूजन को जमा थे। सामने का नजारा देखकर उनका पूजा-पाठ रुक गया।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला गंभीर रूप से घायल थी। किसी तरह खून रोकने का प्रयास करते हुए उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इससे पहले महिला के परिजन भी आ गए। हॉस्पिटल ले जाने की बात पर पुलिस से बहस भी हुई। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोग घटना को लेकर नाराज नजर आए। उनका कहना था कि मंदिर परिसर में ऐसा नहीं करना चाहिए वहीं कुछ लोग इसे मान्यता से भी जोड़ते रहे।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  Hardoi News : पिटाई के बाद अपमान से टूटा 18 साल का युवक, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link