Lucknow City

लखनऊ में ‘थूक वाली रोटी’ का वीडियो वायरल: मुरादाबादी बिरयानी के कारीगर की हरकत, आरोपी गिरफ्तार

पारा इलाके का चौंकाने वाला मामला, वायरल वीडियो की पड़ताल में दुकान और आरोपी की हुई पहचान, जांच के बाद पुलिस ने दबोचा

लखनऊ, 5 मार्च 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुरादाबादी बिरयानी की दुकान पर काम करने वाले एक कारीगर का रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक दो मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक युवक तंदूर पर रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पारा पुलिस ने जांच शुरू की और वीडियो की पड़ताल की।

जांच के दौरान पता चला कि यह वीडियो पारा इलाके में स्थित मुरादाबादी बिरयानी की एक दुकान का है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान दुकान के कारीगर अनस के रूप में हुई। वह बाराबंकी जिले के कोठी क्षेत्र के भानमऊ गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने आरोपी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही शांतिभंग की आशंका को देखते हुए भी कार्रवाई की गई है।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि खाने-पीने की चीजों के साथ इस तरह की हरकत बेहद गंभीर और खतरनाक है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। घटना सामने आने के बाद इलाके में लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों को भी साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी : नवोदय विद्यालय के 150 छात्रों ने खुद को किया हॉस्टल में बंद, प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link