Uttar Pradesh

दीपावली तक बिजली बिल पर सब्सिडी का मिल सकता है लाभ, वाराणसी में 6.50 लाख हैं घरेलू उपभोक्ता

वाराणसी,15 अक्टूबर 2024

बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। काशी में 6.50 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं, जिनको दीपावली तक बिजली बिल पर सब्सिडी का लाभ मिल सकता है।

बिजली के बिल में सब्सिडी दिए जाने के सरकार के फैसले के बाद अब पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से इसे अमल में लाने की कवायद शुरू हो गई है। दीपावली तक इसका सीधे तौर पर लाभ मिल सकता है। उपभोक्ताओं को 35 पैसे से लेकर 1.35 रुपये तक प्रति यूनिट का लाभ मिलेगा। इसमें भी अब शहरी इलाके में घरेलू उपभोक्ताओं को अधिकतम 6.50 रुपये प्रति यूनिट और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का भुगतान करना होगा।

जिले में करीब आठ लाख से अधिक बिजली के उपभोक्ता हैं। इसमें करीब 6.50 लाख घरेलू और 2 लाख से अधिक वाणिज्यिक उपभोक्ता हैं। इनमें ढाई लाख घरेलू उपभोक्ता गरीबी रेखा के नीचे यानी बीपीएल की श्रेणी में आते हैं। सरकार ने जो स्लैब बनाया है उसके आधार पर बीपीएल वालों को 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली खर्च देना होगा।

ये भी पढ़ें:


अन्य घरेलू उपभोक्ताओं (बीपीएल को छोड़कर) में हर माह अगर किसी का बिजली खर्च 150 यूनिट तक है तो उनको 1.35 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी मिलेगी। इसके साथ ही 151 से 300 यूनिट खर्च पर 85 पैसे प्रति यूनिट और 300 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 35 पैसे प्रति यूनिट की सब्सिडी की राहत देने का फैसला सरकार ने लिया है।

ये भी पढ़ें  जगमगाएगी काशी, दुनिया के सामने चमकेगा बनारस का हस्तशिल्प और सांस्कृतिक वैभव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button