Sitapur City

नैमिषारण्य में मनोज पांडे ने दिया हेलीकॉप्टर सेवा का भरोसा, कहा… धार्मिक पर्यटन पर सरकार गंभीर

सीतापुर के प्रभारी मंत्री मनोज पांडे ने हनुमानगढ़ी, चक्रतीर्थ और ललिता देवी शक्तिपीठ में किया दर्शन-पूजन, कहा-धार्मिक पर्यटन बढ़ाने व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने पर सरकार का जोर

सीतापुर, 13 जून 2026:

खाद्य-रसद व सीतापुर के प्रभारी मंत्री मनोज पांडे शनिवार को पहली बार नैमिषारण्य पहुंचे। प्रभारी मंत्री का दायित्व मिलने के बाद उनके दौरे को लेकर तीर्थनगरी में खास उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर नैमिषारण्य को हेली सेवा से जोड़ने की बात कही।

प्रभारी मंत्री के रूप में प्रवास के दौरान भूमिजा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 साल पूरे किए हैं। इन 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित कीं हैं।

इस अवसर पर पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम हुए। साथ ही खाद्य एवं रसद विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग व प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं लाभ वितरित कर उन्हें सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:

Manoj Pandey Assures Helicopter Service for Naimisharanya (1)

Advertisement

इससे पूर्व मनोज पांडे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और आरती हुई। इसके बाद वह चक्रतीर्थ पहुंचे, जहां तीर्थ पुरोहित राजनारायण पाण्डेय ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद प्रभारी मंत्री मां ललिता देवी शक्तिपीठ पहुंचे। मंदिर के पुजारी भास्कर शास्त्री ने विशेष पूजन कराया। मंत्री ने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में मनोज पांडे ने नैमिषारण्य में बने हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के सवाल पर कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों से बातचीत कर जल्द सेवा शुरू कराने की कोशिश की जाएगी। सेवा शुरू होने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे धार्मिक पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी और नैमिषारण्य तक पहुंच पहले से ज्यादा आसान हो सकेगी।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार नैमिषारण्य को देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्रों में शामिल करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। यहां की आध्यात्मिक और पौराणिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  नैमिषारण्य से मिश्रिख तक आस्था का महाकाय विस्तार, महर्षि दधीचि तीर्थ के विकास को मिली रफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link