Gorakhpur

जनता दर्शन : जमीन कब्जों के मामलों पर सख्त दिखे सीएम, कहा… विश्वास पर खरी उतरेगी सरकार

लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में महिला, किशोर और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में पहुंचे, करीब 200 लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं, जमीन कब्जे व गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को मदद का भरोसा, गोशाला में गायों को खिलाया गुड़-रोटी

गोरखपुर, 15 जून 2026:

गोरखनाथ मंदिर में रविवार को आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान महिलाओं, किशोरों, बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का सरकार पर जो भरोसा है, उसका सम्मान बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। हर पात्र व्यक्ति की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

सुबह से ही गोरखनाथ मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। गोरखपुर के अलावा बलिया, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज समेत कई अन्य जिलों से फरियादी जनता दर्शन में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री एक-एक व्यक्ति के पास गए, उनकी बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

CM Strict on Land Encroachment Key Issues Addressed (1)

ये भी पढ़ें:

जनता दर्शन में कई महिलाएं अपने पारिवारिक, राजस्व और सामाजिक मामलों की शिकायतें लेकर पहुंचीं। वहीं किशोर और बच्चों ने भी अपने अभिभावकों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत की, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सुरक्षित माहौल, न्याय और बेहतर भविष्य देना सरकार का दायित्व है। किसी भी फरियादी को निराश होने की जरूरत नहीं है। प्रशासन हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे। जनता दर्शन में जमीन विवाद और अवैध कब्जे से जुड़े कई मामले भी सामने आए। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि किसी की जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CM Strict on Land Encroachment Key Issues Addressed (2)

एक महिला ने आयुष्मान कार्ड न होने की बात कही तो एक अन्य महिला ने जमीन मुआवजे की मांग रखी। कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पात्र लोगों को इलाज के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी प्रक्रिया पूरी कर इस्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिए ताकि सहायता जल्द उपलब्ध कराई जा सके।

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर स्थित गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गायों को गुड़ और रोटी खिलाई, उनके बीच समय बिताया और गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  दर्द लेकर जनता दर्शन में पहुंचीं बरेली की दीप्ति को मिला सहारा... CM योगी के आश्वासन पर दी दुआएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link