Uttarakhand

फायरिंग से दहला देहरादून…घर से बाहर बुलाकर वकील की हत्या, घटना पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

शिमला बाईपास पर हुई वारदात में युवा वकील सोहेल की गई जान, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतरे, पुलिस के खिलाफ गूंजे नारे, पूछताछ के लिए मृतक का छोटा भाई हिरासत में

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 15 जून 2026:

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून बीती रात फायरिंग से दहल गई। शिमला बाईपास स्थित बुड्ढी गांव में एक सनसनीखेज वारदात में देर रात एक युवा वकील सोहेल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया, लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया व नारेबाजी की।

शिमला बाईपास पर रहने वाले अधिवक्ता सोहेल रविवार रात करीब 10:30 बजेअपने घर में मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोग उसके घर के बाहर पहुंचे और उसको बाहर बुलाया और फिर गले में गोली मार दी। गोली लगते ही सोहेल जमीन पर गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के समय घर में सोहेल और उसका छोटा भाई मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:

बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता हज यात्रा पर गए हुए हैं। हत्या की खबर फैलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

सूचना मिलते ही पटेलनगर थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र दोबाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आशंका जटाइन्ज रही है कि हत्या के पीछे छोटे भाई का ही हाथ है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड ने Ease of Doing Business में मारी बाजी, डी-रेगुलेशन 1.0 में देश में 5वां स्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button