Sitapur City

राम मंदिर चढ़ावा घपले की आंच सीतापुर तक… नैमिष के शक्तिपीठ में CCTV बढ़ाने की मांग

मां ललिता देवी मंदिर में रोजाना लाखों कैश व सोने-चांदी का आता है चढ़ावा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर, प्रधान पुजारी ने मंदिर प्रबंधन को पत्र लिखा, निगरानी तंत्र मजबूत करने का सुझाव दिया, गर्भगृह में फिलहाल तीन कैमरे, अतिरिक्त कैमरे लगाने की बात कही

सीतापुर, 16 जून 2026:

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद के बाद प्रदेश के दूसरे प्रमुख धार्मिक स्थलों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। इसी कड़ी में नैमिषारण्य स्थित मां ललिता देवी मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य गोपाल शास्त्री ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई है।

प्रधान पुजारी ने मंदिर प्रबंधक संजीत शुक्ल को पत्र भेजकर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि मां ललिता देवी मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं और यहां नकद चढ़ावे के साथ बड़ी मात्रा में सोना-चांदी भी अर्पित किया जाता है। ऐसे में सुरक्षा इंतजाम लगातार मजबूत बने रहना जरूरी है।

मां ललिता देवी मंदिर की व्यवस्थाएं मंदिर समिति के माध्यम से संचालित होती हैं, जिसके अध्यक्ष जिला जज होते हैं। मंदिर में मिलने वाले नकद चढ़ावे का प्रबंधन प्रशासन करता है, जबकि सोना-चांदी मंदिर की संपत्ति के रूप में सुरक्षित रखा जाता है।

ये भी पढ़ें:

मंदिर समिति की नियमावली के अनुसार चढ़ावे में प्राप्त सोना-चांदी को पहले मंदिर कार्यालय में सुरक्षित रखा जाता है। बाद में समिति अध्यक्ष की निगरानी में उसे बैंक में जमा कराया जाता है।

फिलहाल मंदिर के गर्भगृह में तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनसे कर्मचारियों की ओर से लगातार निगरानी की जाती है। हालांकि अयोध्या में चढ़ावे को लेकर उठे सवालों के बाद मंदिर प्रशासन अब सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त कैमरे लगाने का प्रस्ताव मंदिर प्रबंधन को भेजा गया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  राम मंदिर : कांग्रेस ने चढ़ावा घपले को बताया संगठित लूट... अजय राय ने BJP-RSS को ठहराया जिम्मेदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button