Uttar Pradesh

ललिता गौतम के परिवार से मिले CM योगी, बोले- दोषियों को मिलेगी कठोरतम सजा, जानिए पूरा मामला

परिवार को 5 लाख रुपये की मदद और आवास का भरोसा, मेरठ की दिवंगत दलित छात्रा के परिजनों से गाजियाबाद में मिले मुख्यमंत्री, जांच में लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

गाजियाबाद, 18 जुलाई 2026:

यूपी के मेरठ की दिवंगत दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस जघन्य अपराध के हर दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहने दी जाएगी।

मालूम हो कि गत 15 मई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली बीए की छात्रा ललिता की हत्या कर दी गई थी। मुख्यमंत्री ने प्रकरण की विवेचना में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अभियोजन की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने को कहा जिससे मामले में दोषियों को कानून के तहत कठोरतम दंड दिलाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जांच और न्यायिक प्रक्रिया में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देते हुए सीएम ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इससे साथ ही मृतका के पिता और परिवार के एक अन्य पात्र सदस्य को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने को कहा।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवार को आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड समेत सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए। इस दौरान समाज कल्याण एवं मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार का तोहफा : 8 से 10 अगस्त तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link