Ayodhya

महिला चौपाल: आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं, आंगनबाड़ी केंद्र की परखीं व्यवस्थाएं

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही पहुंचीं अयोध्या, चौपाल में 31 समस्याओं में से चार का निस्तारण, हेल्प डेस्क पर महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

अनिल निषाद

अयोध्या, 27 जुलाई 2026ः

अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने सोमवार को सर्किट हाउस में महिला चौपाल लगाई। इस दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सड़क, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न समस्याएं बताईं। इसके बाद ऋतु शाही ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने बताया कि 31 समस्याएं आई, जिसमें से चार का निस्तारण कर दिया गया।
ayodhya-mahila-chaupal-ritu-shahi-hears-grievances-anganwadi-inspection (2)

महिला चौपाल के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हेल्थ डेस्क भी स्थापित की गई, जहां पर महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के साथ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श भी दिया गया। उन्होंने बच्चों और महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में ऋतु शाही ने कहा कि राज्य महिला आयोग के पास सबसे अधिक शिकायतें घरेलू हिंसा से संबंधित प्राप्त होती हैं।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि आयोग प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है, ताकि महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके। महिला आयोग की सदस्य ने चौपाल के बाद मसौधा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें  राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार बोले योगी, कहा- SIT करेगी हिसाब साफ, दोषी नहीं बचेगा

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button