Lucknow City

बारिश में हादसों का खतरा… इसलिए लगाई रोक फिर भी खोद डाली रोड, ग्रीन गैस पर होगा केस!

मानसून में रोड कटिंग पर जिला प्रशासन ने लगाई थी रोक, नगर निगम ने इंदिरा नगर में रुकवाया काम, कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए दी तहरीर

लखनऊ, 27 जुलाई 2026:

बारिश के मौसम में लखनऊ में रोड कटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त रोक के बावजूद ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से सड़क खोदने का मामला सामने आया है। नगर निगम ने इसे नियमों की खुली अवहेलना मानते हुए कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए गाजीपुर थाने में शिकायत दी है। यह मामला इंदिरा नगर सेक्टर-12 स्थित शालीमार गार्डन का है जहां बिना अनुमति सड़क काटकर केबिल डालने का काम किया जा रहा था।

नगर निगम के जोन-7 के अधिशासी अभियंता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक 25 जुलाई को निरीक्षण के दौरान ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से सड़क की कटिंग की जा रही थी। जांच में सामने आया कि न तो नगर निगम को इसकी सूचना दी गई थी और न ही कोई वैध अनुमति ली गई थी। सड़क कटने से नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल काम रुकवा दिया।

अधिशासी अभियंता ने गाजीपुर थाने में दी गई शिकायत में ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारियों के खिलाफ डीएम के आदेशों की अवहेलना और अवैध रूप से रोड कटिंग करने के आरोप में केस दर्ज करने की मांग की है। संबंधित कंपनी का परियोजना कार्यालय राणा प्रताप मार्ग स्थित फॉर्च्यूना टावर में बताया गया है।

ये भी पढ़ें:

इसके साथ ही नगर निगम ने पूरे प्रकरण की जानकारी नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त और ग्रीन गैस लिमिटेड को भी पत्र भेजकर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क खोदने से जलभराव, सड़क धंसने और हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ताला खुलने के 7 माह बाद मदनपुरा के शिवालय में हुई पूजा अर्चना, हर-हर महादेव का उद्घोष गूंजा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link