National

पेपर लीक बिल पर संसद में संग्राम : विपक्ष के हंगामे से ठप रही लोकसभा, सरकार बोली- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

नीट पेपर लीक, लाठीचार्ज और कानून व्यवस्था पर आमने-सामने सरकार-विपक्ष, संशोधन विधेयक पेश लेकिन बहस टली

न्यूज डेस्क, 27 जुलाई 2026:

सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने सोमवार को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पेश किया। विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के कारण इस महत्वपूर्ण विधेयक पर पहले दिन चर्चा नहीं हो सकी। नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसद लगातार सदन में विरोध प्रदर्शन करते रहे। इससे लोकसभा की कार्यवाही दिनभर चार बार स्थगित करनी पड़ी।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद वेल में पहुंचकर बैनर और नारेबाजी करने लगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सरकार और विपक्ष से सहमति बनाकर विधेयक पर चर्चा कराने की अपील की। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी बातचीत की।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से छात्रों के हित में सदन चलाने और विधेयक पर चर्चा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुधारों के लिए टास्क फोर्स गठित की गई है, जिसका उद्देश्य भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है।
paper-leak-bill-lok-sabha-protest-neet-exam-controversy (2)

ये भी पढ़ें:

वहीं कांग्रेस ने सरकार पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर बिहार में एके-47 और दिल्ली में पेलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों पर जवाब दें। उनका कहना था कि सरकार इन गंभीर मुद्दों से बच रही है।

Advertisement

इस बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि पेपर लीक पर सबसे अधिक सवाल उठाने वाली कांग्रेस का इस विषय पर कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चर्चा से इसलिए भाग रहा है क्योंकि विस्तृत बहस में उसकी भूमिका उजागर हो जाएगी। सरकार और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप के बीच सदन में एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया। लगातार गतिरोध के चलते लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

ये भी पढ़ें  FIH Men's Hockey World Cup : नीदरलैंड्स ने रोकी भारत की रफ्तार, सेमीफाइनल का टिकट अब जीत नहीं समीकरणों पर टिका

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link