Raebareli City

Raebareli : सुरंग में फिर उतरी ASI टीम, अब GPR Survey से खोजे जाएंगे 2000 साल पुराने सुराग

ASI की टीम ने सुरंग और प्राचीन टीले का दोबारा किया निरीक्षण, पुराने अवशेषों की जांच भी दोहराई गई, RGIPT की मदद से बिना खुदाई होगी भूमिगत संरचनाओं की पड़ताल

विजय पटेल

रायबरेली, 1 अगस्त 2026:

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ओई गांव में मिली रहस्यमयी सुरंग और करीब 2000 साल पुराने बताए जा रहे कुषाणकालीन अवशेषों की जांच अब अहम चरण में पहुंच गई है। शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारी डॉ. राजेंद्र यादव की अगुआई में सात सदस्यीय टीम दोबारा गांव पहुंची। टीम ने सुरंगनुमा गड्ढे के अंदर उतरकर बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही आसपास मौजूद प्राचीन टीले की भी जांच की।

पुराने अवशेषों का फिर किया गया परीक्षण

ये भी पढ़ें:

ASI की टीम गांव निवासी अशोक प्रताप मौर्य के घर भी पहुंची। यहां वर्ष 1985 से सुरक्षित रखे गए प्राचीन अवशेषों का दोबारा परीक्षण किया गया। जांच के दौरान टीले से मिले कुछ अहम ऐतिहासिक अवशेष भी टीम ने अपने कब्जे में ले लिए। शुरुआती पड़ताल में इन्हें कुषाणकाल से जुड़ा माना जा रहा है।

Raebareli Tunnel ASI Uncovers Ancient History (1)

GPR Survey से होगी अगली पड़ताल

राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (RGIPT), जायस के भूभौतिकी विभाग के प्रो. सतीश कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब Ground Penetrating Radar (GPR) Survey कराया जाएगा। इस तकनीक से बिना खुदाई किए जमीन के भीतर मौजूद दीवारों, सुरंगों और दूसरी मानव निर्मित संरचनाओं की जानकारी मिल सकेगी।

आसपास रहे सुरक्षा के इंतजाम

जांच के दौरान एसडीएम महाराजगंज चंद्र प्रकाश गौतम, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पूरे इलाके में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। अब ASI की विस्तृत रिपोर्ट और GPR Survey के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  योग को जनआंदोलन बनाने की पहल... रायबरेली में योग सप्ताह का आगाज

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link