Varanasi

UP के इस जिले में बदला स्कूल का नियम, अब संडे को पढ़ाई, मंडे को छुट्टी, वजह जानकर कहेंगे ‘गुड’

सावन के हर सोमवार नगर क्षेत्र के सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद, रविवार को नियमित कक्षाएं चलेंगी, कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

वाराणसी, 2 अगस्त 2026:

वाराणसी में सावन महीने के लिए स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया गया है। अब नगर क्षेत्र के सभी स्कूल सावन के हर सोमवार बंद रहेंगे, जबकि उनकी भरपाई के लिए रविवार को नियमित पढ़ाई होगी। यह व्यवस्था रक्षाबंधन तक लागू रहेगी। फैसला शहर में कांवड़ यात्रा और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया है।

सोमवार की छुट्टी, रविवार को पढ़ाई

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने नगर क्षेत्र के सभी परिषदीय, माध्यमिक, CBSE, ICSE, मदरसा और संस्कृत बोर्ड के स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है। इसके तहत सावन के सभी सोमवार स्कूल बंद रहेंगे, जबकि रविवार को नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:

ट्रैफिक डायवर्जन बना वजह

सावन में वाराणसी की सड़कों पर लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। इस दौरान कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाती है। इससे छात्रों और अभिभावकों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह व्यवस्था लागू की है।

आज खुले रहे स्कूल, सोमवार रहेगा अवकाश

आदेश के बाद रविवार को नगर क्षेत्र के ज्यादातर स्कूल खुले और नियमित पढ़ाई हुई। अब सावन के प्रत्येक सोमवार अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि इससे छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों को ट्रैफिक जाम और डायवर्जन की दिक्कतों से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें  मेरठ का ड्रम हत्याकांड : गर्भवती होने का हवाला देकर मुस्कान ने मांगी जमानत, अगली सुनवाई पर निगाहें

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link