Prayagraj

Paper Leak पर अब राहुल गांधी UP में छेड़ेंगे तार, छात्रों से होगी सीधी बात, 1.5 लाख रजिस्ट्रेशन का दावा

प्रयागराज में 8 अगस्त को होगा कार्यक्रम, केपी कॉलेज मैदान में होगा Student Dialogue, बेरोजगारी, Paper Leak और भर्ती परीक्षाओं के मुद्दे रहेंगे फोकस, कांग्रेस ने तैयारियां तेज कीं

प्रयागराज, 2 अगस्त 2026:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। Student Dialogue कार्यक्रम के लिए केपी कॉलेज मैदान को अंतिम रूप दिया गया है। कांग्रेस का दावा है कि QR Code और मिस्ड कॉल अभियान के जरिए अब तक करीब 1.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

परेड मैदान की जगह बदला गया Venue

शुरुआत में कार्यक्रम परेड मैदान में कराने की तैयारी थी, लेकिन जरूरी अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्टी ने केपी कॉलेज मैदान को चुना। कांग्रेस के मुताबिक जिला प्रशासन से इस मैदान की मंजूरी मिल चुकी है। अब मंच, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था समेत बाकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली टीम ने किया था निरीक्षण

Advertisement

कार्यक्रम की तैयारी के लिए दिल्ली से आई कांग्रेस की टीम ने प्रयागराज के कई मैदानों का दौरा किया था। परेड मैदान के लिए सेना और मेला प्रशासन से अनुमति लेने की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनने पर आयोजन स्थल बदल दिया गया।

युवाओं के मुद्दों पर रहेगा फोकस

कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी संवाद के दौरान बेरोजगारी, Paper Leak, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और प्रतियोगी छात्रों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं की राय को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कोशिश की जाएगी।

कोटा और देहरादून के बाद अब प्रयागराज

राहुल गांधी ने छात्र संवाद अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से की थी। इसके बाद देहरादून में भी छात्रों से बातचीत की। अब प्रयागराज इस अभियान का अगला पड़ाव होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बड़े केंद्र के रूप में पहचान रखने वाले प्रयागराज में इस कार्यक्रम को कांग्रेस अहम मान रही है।

ये भी पढ़ें  जेठ में बरसे बादल: लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश, 4-5 मई को फिर आंधी-बरसात का अलर्ट

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link