Lucknow CityPoliticsUttar Pradesh

अखिलेश का हमला, बोले- छवि बनाने में CM ने कराया 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल

सपा अध्यक्ष ने सरकार के विज्ञापन खर्च पर साधा निशाना, कहा, जनता के टैक्स का पैसा झूठी छवि को सच्ची दिखाने में खर्च किया गया, दावा किया कि इतनी रकम में KG से PG और Research तक की 2 से 3 World Class University बनाई जा सकती थीं

लखनऊ, 7 अगस्त 2026:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के कथित प्रचार खर्च को लेकर मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि सरकार ने अपनी छवि बेहतर दिखाने के लिए करीब 7000 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि प्रदेश में कई बुनियादी जरूरतों पर अब भी काम होना बाकी है।
akhilesh-yadav-slams-up-govt-on-7000-crore-ad-spending (2)

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता के टैक्स से मिलने वाली बड़ी रकम का इस्तेमाल सरकार ने अपनी छवि चमकाने में किया। उन्होंने इसे गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, युवाओं के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि प्रदेश में गरीबी, बेरोजगारी, मंदी, MSP, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

सपा प्रमुख ने दावा किया कि अगर इतनी ही राशि उनकी सरकार के पास होती तो उससे KG से PG और Research तक की 2 से 3 World Class University तैयार की जा सकती थीं। उनका कहना है कि इससे बच्चों और युवाओं का भविष्य बेहतर बनता और प्रदेश को तरक्की की नई दिशा मिलती।

ये भी पढ़ें:

अपने पोस्ट में अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उनकी सोच शिक्षा, रोजगार और विकास पर निवेश बढ़ाने की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मौका मिलने पर उत्तर प्रदेश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर ले जाया जाएगा और ‘NEO INDIA’ की सोच के साथ काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  बहराइच की घटना पर मौलाना जव्वाद बोले...सपा सरकार में भर्ती कुछ पुलिसकर्मी कर रहे दंगा फैलाने की साजिश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button