Barabanki CityCrime

जेब में सुसाइड नोट, पेड़ पर लटका शव, युवक ने लिखा ‘बस कभी शादी मत करना’

पत्नी समेत दो सालों पर प्रताड़ना का आरोप, पिकअप खड़ी कर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस को मिला कई पन्नों का Suicide Note, वैवाहिक विवाद की भी जांच शुरू

बाराबंकी, 4 सितंबर 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले में 30 साल के पिकअप चालक सतीश यादव का शव शुक्रवार को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर माती क्षेत्र में आम के पेड़ से लटका मिला। उसकी जेब से कॉपी के कई पन्नों पर लिखा Suicide Note मिला है। इसमें पत्नी मोनिका समेत उसके भाइयों उमेश व दिनेश पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

पिकअप खड़ी मिली, कुछ दूरी पर मिला शव

कुर्सी क्षेत्र के भेड़हापुर गांव निवासी सतीश पिकअप चलाकर परिवार का खर्च उठाता था। शुक्रवार को वह पिकअप लेकर घर से निकला था। बाद में उसकी गाड़ी माती क्षेत्र में खड़ी मिली। आसपास तलाश करने पर कुछ दूरी पर आम के पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर तलाशी ली। इसी दौरान उसकी जेब से कॉपी के कई पन्ने मिले, जिन पर सुसाइड नोट लिखा था।

ये भी पढ़ें:

पत्नी व ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में सतीश ने अपनी पत्नी मोनिका को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। उसने पत्नी के भाइयों उमेश व दिनेश पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नोट में वैवाहिक विवाद से जुड़ी कई बातें लिखी होने की बात सामने आई है।
barabanki-pickup-driver-suicide-note-tree-body-married-dispute (2)

‘बस कभी शादी मत करना’ वाली लाइन चर्चा में

सुसाइड नोट के एक पन्ने पर लिखी लाइन ‘बस, कभी शादी मत करना’ ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अब नोट में लिखी बातों की जांच कर रही है। साथ ही सतीश व उसकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बारे में परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

माती क्षेत्र के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पत्नी व उसके भाइयों से विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच के साथ मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें  मेरठ : मुंह दबाकर मासूम को मारा, शव बैग में भरकर लगाया ठिकाने… आरोपी का सनसनीखेज खुलासा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link