CrimeRaebareli City

इश्क में बुलावा बना मौत का जाल! शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, पति संग ईंटों से हमला, तड़प-तड़पकर मौत

रायबरेली में कथित प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, फोन कर महिला ने मिलने बुलाया, आरोप है कि पति के साथ मिलकर रमाकांत पर किया ईंटों से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम, दोनों हिरासत में

विजय पटेल

रायबरेली, 12 सितंबर 2026:

यूपी के रायबरेली में कथित प्रेम संबंध का अंजाम इतना खौफनाक हुआ कि मिलने की चाहत युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गई। बछरावां क्षेत्र के खैरहनी गांव में एक 28 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत के रूप में हुई है। आरोप है कि शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर वह उससे मिलने पहुंचा था लेकिन वहां उसका सामना मौत से हो गया।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक रमाकांत के मोबाइल पर शादीशुदा महिला का फोन आया था। इसके बाद वह अपनी कार से शनिवार को खैरहनी गांव पहुंचा। आरोप है कि वहां महिला और उसका पति पहले से मौजूद थे। दोनों ने रमाकांत पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

ये भी पढ़ें:
बिलखते परिजन
बिलखते परिजन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रमाकांत को अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रमाकांत अपने प्रधान पिता के साथ रहता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। घटना के बाद पुलिस ने महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
raebareli-bachhrawan-crime-ramakant-murder-married-woman (2)

सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी वजह सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस प्रेम संबंध से जुड़े इस विवाद और हत्या के पीछे की परिस्थितियों की पड़ताल में जुटी है।

ये भी पढ़ें  गुजरात : तीन महीने के बेटे के रोने से परेशान हुई निर्दयी मां, मासूम को टैंक में फेंका, मौत

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link