Sitapur City

उमरा को लिए 4.25 लाख, डेट आई तो वीजा-टिकट गायब, लखनऊ की टूरिज्म फर्म पर FIR

लहरपुर के एजेंट के जरिए लखनऊ की टूरिज्म फर्म से तय हुआ था उमरा पैकेज, पांच लोगों के लिए मांगे गए थे 4.25 लाख रुपये, शिकायतकर्ता का आरोप बाकी 3.25 लाख नहीं लौटाए गए

सीतापुर, 14 सितंबर 2026:

यूपी के सीतापुर में उमरा यात्रा के नाम पर 4.25 लाख रुपये लेने के बाद वीजा-टिकट उपलब्ध नहीं कराने का मामला सामने आया है। शहर के शेख सराय निवासी मोहम्मद रिजवान ने इस मामले में आमिर रशीदी, फहद रशीदी, ओसामा रशीदी, एजाज अहमद समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक एक लाख रुपये वापस किए गए, जबकि 3.25 लाख रुपये अभी नहीं लौटाए गए हैं।

पांच लोगों के उमरा पैकेज की हुई थी बात

रिजवान के मुताबिक उन्हें अपनी पत्नी सफीना अर्शी, रिश्तेदारों व बच्चों समेत कुल पांच लोगों के साथ उमरा यात्रा पर जाना था। इसी सिलसिले में लहरपुर निवासी एजाज अहमद से संपर्क किया गया। आरोप है कि एजाज ने अलफहद टूरिज्म के जरिए उमरा कराने की बात बताई। इसके बाद लखनऊ के हुसैनगंज स्थित फर्म से जुड़े आमिर रशीदी, फहद रशीदी व ओसामा रशीदी से मुलाकात कराई गई। शिकायत में कहा गया है कि पांच लोगों के लिए 90 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से पैकेज तय हुआ था। छोटे बच्चों के पैकेज में 25 हजार रुपये कम लेने की बात कही गई थी।

RTGS से 2.75 लाख, फिर 1.50 लाख नकद देने का दावा

शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी पत्नी सफीना अर्शी के बैंक ऑफ बड़ौदा, पुराना सीतापुर शाखा के खाते से RTGS के जरिए 2.75 लाख रुपये अलफहद टूरिज्म के खाते में भेजे गए। इसके करीब एक सप्ताह बाद भरोसा दिलाकर आमिर रशीदी, फहद रशीदी के साथ उनके एजेंट एजाज अहमद व सलाहुद्दीन को 1.50 लाख रुपये नकद दिए गए। इस तरह कुल 4.25 लाख रुपये दिए जाने का दावा किया गया है।

ये भी पढ़ें:

तारीख करीब आई तो वीजा-टिकट के लिए लगाते रहे चक्कर

रिजवान का आरोप है कि उमरा यात्रा की तारीख करीब आने के साथ उन्होंने आरोपियों से वीजा, टिकट व दूसरे जरूरी दस्तावेज मांगे। मोबाइल फोन व WhatsApp के जरिए कई बार संपर्क किया गया। आरोप है कि हर बार उन्हें बताया गया कि वीजा व टिकट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दस्तावेज मिलते ही भेज दिए जाएंगे। शिकायत के मुताबिक बार-बार कहने के बावजूद उन्हें न वीजा मिला, न टिकट।
umrah-fraud-sitapur-lucknow-al-fahad-tourism-fir (2)

Advertisement

FIR की चेतावनी के बाद एक लाख रुपये लौटाए

रिजवान ने आमिर रशीदी, फहद रशीदी व एजाज अहमद को WhatsApp के जरिए चेतावनी दी कि अगर वीजा-टिकट की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो पुलिस में शिकायत की जाएगी। इसके बाद उन्होंने थाना लहरपुर में लिखित शिकायत दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उनकी पत्नी के खाते में एक लाख रुपये वापस किए गए। उनका आरोप है कि बाकी 3.25 लाख रुपये अब तक नहीं लौटाए गए। उमरा यात्रा के लिए किसी भी व्यक्ति का वीजा या टिकट भी उपलब्ध नहीं कराया गया।

फर्म के लाइसेंस को लेकर भी उठाया सवाल

रिजवान का कहना है कि बाद में उन्होंने आरोपियों व संबंधित फर्म के बारे में जानकारी जुटाई। शिकायत में दावा किया गया है कि अलफहद टूरिज्म का मुख्यालय हुसैनगंज, लखनऊ में बताया गया है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि फर्म के पास उमरा यात्रा कराने का जरूरी लाइसेंस नहीं था। रिजवान ने आरोप लगाया है कि संबंधित लोगों के खिलाफ लखनऊ, शाहजहांपुर, अयोध्या व सहारनपुर समेत दूसरे जिलों में भी धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। उन्होंने सहारनपुर में साइबर क्राइम थाने में दर्ज मुकदमे का भी जिक्र किया है।

ये भी पढ़ें  ट्यूशन टीचर ने मासूम से की अश्लील हरकतें...कमरे में बंद भाइयों ने ऐसे पकड़वाया आरोपी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link