CrimeUttarakhand

उत्तराखंड : विदेशी छात्रा से बलात्कार के आरोप में, साथ पढ़ने वाला विदेशी छात्र गिरफ्तार

देहरादून, 21 नबंवर 2024

उत्तराखंड के देहरादून में एक बलात्कार का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने बताया कि यहां एक शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने वाले एक दक्षिण सूडानी नागरिक ने शहर के मोहब्बेवाला इलाके में अपने फ्लैट पर विदेशी साथी छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय मोसेस लाडू जेम्स उर्फ ​​मूसा के रूप में हुई, जिसे क्लेमेंट टाउन से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जेम्स पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया और यहां सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया। वह दक्षिण सूडान के न्याकोरन जुबा का रहने वाला है। पीड़िता ने इस घटना के संबंध में दिल्ली में एक जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उसके परिचित जेम्स पर एक पार्टी से लौटने के बाद अपने किराए के अपार्टमेंट में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था।

मामला 15 नवंबर को उत्तराखंड पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया था। क्लेमेंट टाउन पुलिस स्टेशन ने कहा कि अपराध स्थल की जांच के दौरान बलात्कार के प्रयास के संकेत पाए गए जिसके बाद जेम्स को गिरफ्तार कर लिया गया और मामला दर्ज किया गया। दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, अपराध 29 अक्टूबर को किया गया था। पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, पुलिस सत्यापन के बिना दक्षिण सूडानी नागरिक को किराए पर देने के लिए फ्लैट के मालिक के खिलाफ भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले… गलत नीतियों से अर्थव्यवस्था बर्बादी की कगार पर

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button