Hardoi City

हरदोई न्यूज : बिजली चोरी के मुकदमे की केस डायरी गायब, न थाने भेजी, न कोर्ट, दरोगा-सिपाही पर FIR

पांच उपभोक्ताओं पर दर्ज हुआ था बिजली चोरी का मुकदमा, सीओ की जांच के बाद एसपी ने लिया एक्शन

हरदोई, 27 अक्टूबर 2026:

यूपी के हरदोई जिले के कासिमपुर थाने में दर्ज बिजली चोरी के एक मुकदमे की केस डायरी कोर्ट तक नहीं पहुंची। जांच में केस डायरी गायब होने के मामले में दरोगा कमलेश कुमार सिंह और सिपाही विक्रम कुमार की भूमिका सामने आई। जांच के बाद दोनों के खिलाफ कासिमपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सिपाही विक्रम कुमार की तैनाती फिलहाल खीरी जिले के एक थाने में है, जबकि दरोगा कमलेश कुमार सिंह सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

पांच उपभोक्ताओं पर दर्ज हुआ था बिजली चोरी का केस

मामला बेहंदर खुर्द गांव में बिजली चोरी से जुड़ा है। मल्हेरा विद्युत उपकेंद्र में तैनात अभियंता रामराज कुशवाहा ने बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे थे। इसके बाद दोबारा जांच की गई तो गंगाराम समेत पांच उपभोक्ता कथित तौर पर दोबारा कनेक्शन जोड़कर बिजली का इस्तेमाल करते मिले। इस मामले में अभियंता ने कासिमपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

रिकार्ड खंगाले तो जिम्मेदारों के नाम सामने आए

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मुकदमे की जांच से संबंधित केस डायरी चार्जशीट संख्या 214/26 के साथ तैयार की गई थी। रिकॉर्ड के अनुसार, केस डायरी न्यायालय में दाखिल कराने के लिए तत्कालीन कार्यालय क्षेत्राधिकारी संडीला में तैनात दरोगा कमलेश कुमार सिंह को सौंपी गई थी। अपराध रजिस्टर में इससे संबंधित प्रविष्टि सिपाही विक्रम कुमार द्वारा किए जाने की भी पुष्टि हुई।

ये भी पढ़ें:

सीओ की जांच में पकड़ी गई धांधली

केस डायरी न तो न्यायालय में दाखिल कराई गई, न ही उसे थाना कार्यालय या क्षेत्राधिकारी कार्यालय में वापस किया गया। अभियोजन अधिकारी के संज्ञान लेने पर मुकदमे से जुड़े विवेचना अभिलेखों के गायब होने का मामला सामने आया। इसकी जांच क्षेत्राधिकारी बिलग्राम रामसूरत सोनकर ने की। जांच रिपोर्ट में सेवानिवृत्त दरोगा कमलेश कुमार सिंह और मुख्य आरक्षी विक्रम कुमार को जिम्मेदार ठहराया गया। एसपी के आदेश पर कासिमपुर थाना प्रभारी घनश्याम राम ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  'आखिरी मुलाकात कर लो' कहकर प्रेमी को बुलाया... युवक का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link