Uttarakhand

युवाओं के लिए खुशखबरी : धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर होंगी भर्तियां

उत्तराखंड पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के 1187 पद, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 93 पद व उप निरीक्षक अभिसूचना के 19 पद खाली पड़े, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया प्रस्ताव

देहरादून, 30 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। धामी सरकार विभिन्न विभागों में खाली पड़े 1818 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव के अनुसार उत्तराखंड पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के 1187 पद, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 93 पद, उप निरीक्षक अभिसूचना के 19 पद और प्लाटून कमांडर पीएसी/आईआरबी/एसडीआरएफ के 81 पद शामिल हैं।

अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 5 पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित है। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में बंदीरक्षक के 117 पदों, आबकारी विभाग में आबकारी सिपाही के 50 पदों और उप आबकारी निरीक्षक के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार वन विभाग में वन आरक्षी के 189 पदों व स्पेशल टाइगर गार्ड्स के 75 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।

सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर

धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है। उन्हें योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है। सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक योग्य युवा को अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का अवसर मिले। सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता व निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। युवाओं के सपनों को साकार करना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।

ये भी पढ़ें:

युवाओं के हित में फैसले ले रही सरकार

राज्य सरकार भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने व युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा। राज्य सरकार का जोर है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़े, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को उनकी मेहनत व क्षमता के अनुरूप अवसर प्राप्त हो सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ‘आंगन का मिलन’: पात्रों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link