Uttarakhand

धामी की विकास कार्यों के लिए 800 करोड़ की सौगात, धार्मिक स्थल चमकेंगे, मूलभूत सुविधाएं होंगी बेहतर

सीएम ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए स्वीकृति की अलग-अलग धनराशि, यूजेवीएनएल लिमिटेड के 6 बांधों-बैराजों की सुरक्षा के लिए 398.30 करोड़, चम्पावत के दुधौरी में भगवती मेला स्थल का 58.67 लाख रुपये से होगा सुंदरीकरण

देहरादून, 1 नवंबर 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए 805 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी। इस धनराशि से सड़क निर्माण एवं सुधार, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, बांध-बैराजों की सुरक्षा, सीवर लाइनों, नलकूप निर्माण, बहुउदेशीय भवन व अन्य कार्य किए जाएंगे। अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के लिए 1.72 करोड़ व यूजेवीएनएल लिमिटेड के 6 बांधों-बैराजों की सुरक्षा के लिए विश्व बैंक पोषित परियोजना के तहत 398.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

भगवती दुर्गा मंदिर के विकास के लिए मिली धनराशि

सीएम ने चम्पावत के ग्राम पंचायत दुधौरी में भगवती मेला स्थल का सौन्दर्यीकरण करने के लिए 58.67 लाख व ग्राम पंचायत क्वारसिंह (अमोड़ी) में भगवती दुर्गा मंदिर का विकास एवं सौन्दर्यीकरण करने के लिए 47.85 लाख की धनराशि स्वीकृत प्रदान की है। रायपुर में RGICS की मौजूदा पहली मंजिल पर प्रस्तावित शेड का निर्माण करने के लिए 2.20 करोड़, पिथौरागढ़ के डीडीहाट में किरौली स्कूल से जैतबुगा तक सीसी मार्ग के निर्माण के लिए 74.44 लाख और उत्तरकाशी के हर्षिल में मुख्य मार्ग स्थित भवनों के सौन्दर्यीकरण के लिए 4.92 करोड की धनराशि दी गई है।

सभी शहरी स्थानीय निकायों के लिए 328.28 करोड़ स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तृतीय त्रैमासिक किश्त के लिए 328.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। हरिद्वार में क्षतिग्रस्त एवं कम व्यास की सीवर लाइनों के प्रतिस्थापन की योजना के लिए 7.65 करोड़ स्वीकृत किए हैं। उधमसिंह नगर के जसपुर में मंदिरों के सुदृढीकरण के लिए 1.62 करोड, पिथौरागढ में गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल के विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 32.53 लाख और अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के चलनीछीना में घटीका मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 99.39 लाख की धनराशि स्वीकृत प्रदान की है।

ये भी पढ़ें:

पिथौरागढ़ में बनेगा नगर निगम कार्यालय का भवन

हरिद्वार में आबकारी विभाग रोशनाबाद के कार्यालय एवं आवासीय भवन के निर्माण के लिए 9.09 करोड़, पिथौरागढ़ में नगर निगम के कार्यालय भवन निर्माण के लिए 24.47 करोड़ व चम्पावत में पूर्णागिरी मेले के लिए सेलागांव में बहुउदेशीय प्रशासनिक भवन में मेला मजिस्ट्रेट, मेला अधिकारी, पुलिस, चिकित्सकों आदि को एक स्थान पर कार्य करने की सुविधा के लिए 4 करोड की धनराशि स्वीकृत की गई है। देहरादून के रायपुर के चक तुनवाला भद्रकाली एन्कलेव, नलकूप, ओवरहैड टैंक, राइजिंग मेन और वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए 9.84 करोड़ व देहरादून की दक्षिण शाखा के तहत धामावाला वार्ड में डिस्पेंसरी रोड से राजा रोड तक मौजूदा क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को बदलने के लिए 3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गढ़वाल रेजिमेंट सेंटर में सैनिकों से मिले राज्यपाल... वीर नारियों को किया सम्मानित

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link