Prayagraj

प्रयागराज न्यूज : भतीजे से अवैध संबंधों का शक, मायके से लौटी पत्नी को सिलबट्टे से कूचकर मार डाला

मृतका के परिवार ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

प्रयागराज, 7 नवंबर 2026:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदरा गांव में पति ने सिलबट्टे से पत्नी के चेहरे पर कई वार किए। हमले में 28 वर्षीय बिजमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति सुमन कुमार को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने पत्नी के अपने भतीजे से संबंध होने का शक जताया है।

दो दिन पहले मायके से लौटी थी बिजमा

बिजमा देवी मूल रूप से कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र स्थित शेखपुर गांव की रहने वाली थी। करीब 10 साल पहले उसकी शादी मंदरा गांव के सुमन कुमार से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी चार साल की है, जबकि बाकी दो बच्चों की उम्र तीन और दो साल है। पुलिस के मुताबिक, बिजमा दो दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी।

रात ढाई बजे घर में मिला खून से लथपथ शव

रात करीब 2:30 बजे डायल 112 पर महिला की हत्या की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर के अंदर बिजमा देवी का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके चेहरे, आंखों के आसपास व माथे पर गंभीर चोट के निशान मिले। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद पति को हिरासत में ले लिया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

पूछताछ में पति ने बताई झगड़े की वजह

पुलिस पूछताछ में सुमन ने दावा किया कि उसे पत्नी के अपने भतीजे से संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोपी के मुताबिक, घटना वाली रात भी इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने पत्नी पर हमला कर दिया। पुलिस इस बयान की जांच कर रही है।

Advertisement

मायके वालों ने दूसरे ससुरालियों पर भी लगाए आरोप

हत्या की सूचना सुबह करीब सात बजे बिजमा के पिता रामभवन को पूरामुफ्ती थाने से दी गई। मायके पक्ष ने ससुराल के दूसरे लोगों पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

डीसीपी बोले, सभी पहलुओं की जांच जारी

डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़ा लग रहा है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। दूसरे पहलुओं को भी ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  60 हजार शिक्षक भर्ती की मांग... बारिश में भड़की गुस्से की आग, सड़क पर उतरे प्रतियोगी छात्र, पुलिस ने बैरिकेडिंग से रोका

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link