Madhya Pradesh

सड़क पर पीटते हुए युवक को थाने ले गई पुलिस, चालान की ऐसी कार्रवाई देखकर हैरान रह जाएंगे आप

शिवपुरी,23 दिसंबर 2024

जिले में गाड़ी चेकिंग के दौरान यातायात थाने के सामने एक बाइक सवार युवक का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की और उसे थाने ले गए। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 12 दिसंबर का बताया जा रहा है। अब पुलिस ने इस घटना पर अपनी सफाई दी है।शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ का कहना है कि वीडियो 12 दिसंबर का है।

उसी समय उस युवक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया जा चुका है। अगर संबंधित पुलिसकर्मियों की भी कोई गलती होगी तो उन पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।चालान काटने के दौरान हुआ विवाददरअसल, तेंदुआ थाना क्षेत्र के मितौली गांव का रहने वाला परमाल रावत नाम का युवक यातायात थाने के बाहर से निकल रहा था। उसकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं था और उसने हेलमेट भी नहीं पहना था।

पुलिस ने उसे रोककर चालान बनाना शुरू किया इसी दौरान युवक और यातायात पुलिस कर्मियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगा। वहां मौजूद सूबेदार और एक अन्य पुलिसकर्मी ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।वीडियो में दिख रहा है कि थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव की मौजूदगी में सूबेदार अरुण जादौन और अन्य पुलिसकर्मी युवक को पीटते हुए थाने की ओर ले जा रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में युवक घुटनों के बाल बैठकर थाना प्रभारी से निर्दोष होने की बात कह रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : सुसाइड नोट लिख स्कूल के छात्र ने पिया फिनाइल,  पुलिस ने 2 शिक्षकों पर मामला किया दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link