CrimeUttar Pradesh

मिर्ज़ापुर: एक ही पेड़ से झूलती मिली भाई- बहन की लाश!… गाँव में मचा हड़कंप

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर,14 अप्रैल 2025:

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के निनवार उत्तर गांव में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब आम के पेड़ से मौसेरे भाई-बहन की लाश एक ही रस्सी से लटकी मिली। मृतकों की पहचान गोपाल दुबे (22 वर्ष) और गायत्री उर्फ गुड़िया (30 वर्ष) के रूप में हुई है। गायत्री मध्यप्रदेश के सतना की निवासी थीं और शादीशुदा थीं। उनके दो बच्चे भी हैं। वह दो-तीन दिन पहले ही गांव आई थीं।

ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के ससुराल और मायके दोनों पक्षों को सूचना दे दी गई है। घटना को लेकर गांव में शोक और हैरानी का माहौल है, जबकि परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  9 दिसंबर तक नहीं लौटा तो नीलाम होगी संपत्ति, शाइन सिटी के CMD राशिद नसीम पर FEO का शिकंजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link