UncategorizedUttar Pradesh

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राहुल चाहर और उनके पिता के साथ 26.50 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर पर मुकदमा दर्ज

आगरा, 6अक्टूबर 2024:

मयंक चावला,

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राहुल चाहर और उनके पिता देशराज सिंह चाहर के साथ 29.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आगरा निवासी देशराज सिंह चाहर ने बताया कि वे पिछले दो साल से अपने बेटे राहुल चाहर के नाम पर एक भूखंड का बैनामा करवाना चाहते थे, लेकिन बिल्डर लगातार टालमटोल कर रहा था। जब भूखंड का बैनामा नहीं हो पाया, तो देशराज सिंह बिल्डर से अपने पैसे मांगने गए, लेकिन बिल्डर ने उन्हें धमकाते हुए गाली-गलौज कर अपने ऑफिस से बाहर निकाल दिया।

ये भी पढ़ें:

देशराज सिंह चाहर, जो आगरा के विश्वकर्मा बिहार शास्त्रीपुरम थाना सिकंदरा के निवासी हैं, ने मई 2024 में अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। उनकी शिकायत के अनुसार, गैलेक्सी निर्माण प्राइवेट लिमिटेड (राज दरबार ग्रुप) लाजपत नगर, नई दिल्ली के मालिक वासुदेव गर्ग ने गांव मघटई जगदीशपुरा में नरसी विलेज के नाम से एक कॉलोनी बनाई थी। 11 अगस्त 2012 को, देशराज सिंह ने नरसी विलेज में दो प्लॉट बुक किए थे। हालांकि, 2016 में वासुदेव गर्ग ने वही भूखंड अन्य लोगों को बेच दिए। जब देशराज सिंह को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली, तो उन्होंने वासुदेव गर्ग से संपर्क कर अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन, वासुदेव गर्ग ने पैसे लौटाने से इनकार करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज कर अपने ऑफिस से बाहर निकाल दिया।

Advertisement

डीसीपी सिटी सूरज राय ने कहा कि देशराज सिंह चाहर के पास भूखंड के लिए किए गए भुगतान के सभी सबूत मौजूद हैं। जांच के बाद इस धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें  UP Roadways के आउटसोर्स कार्मिकों पर सरकार मेहरबान, 5% बढ़ गया मानदेय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link