Madhya Pradesh

रिश्तेदार ने नहाते समय युवती से किया दुष्कर्म, मूक-बधिर पीड़िता ने इशारों में बताई घटना

इंदौर ,07 October

मूक-बधिर एवं आटिज्म पीड़ित युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पलासिया पुलिस रिश्तेदार के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। युवकी ने महिला अफसर को इशारों में पूरी घटना बताई और काउंसलर की मदद से बयान दर्ज करवाए हैं।

घर में एक साथ था परिवार
पुलिस के मुताबिक18 वर्षीय पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि नानी के निधन होने पर मां के घर रुकी थी।रिश्तेदार भी उनके साथ में रह रहा था। 3 अक्टूबर को पूरा परिवार एक साथ हाल में बैठा हुआ था। उसी वक्त पीड़िता ने आरोपित की मां को बताया कि उनका बेटा गलत हरकतें कर रहा था। पास में बैठी पीड़िता की मां घबरा गई और उसने बेटी से पूरी बात पूछी।

नहाते समय दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया पिछले पांच माह से आरोपित उसे परेशान कर रहा था। छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता आ रहा है। 2 अक्टूबर को उसने नहाते समय दुष्कर्म भी किया है। युवती की मां ने काउंसलर को पूरी घटना बताई और थाने ले गई। सांकेतिक भाषा में लड़की ने बयान दिए और आरोपित रिश्तेदार के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करवाई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  हुसैन ने राहुल के नाम से मैट्रीमोनियल साइट पर बनाई प्रोफाइल, शादी के झांसे में फंसा कर होटल में किया रेप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link