Lucknow City

पत्नी से फोन पर झगड़ा बना मौत की वजह, फांसी लगाकर पति ने दी जान, शव रखकर सड़क पर उतरे परिजन

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के गनेशखेड़ा की घटना, मृतक की पत्नी के नाम दर्ज संपत्ति बच्चों के नाम करने की परिजनों की मांग, पुलिस के आश्वासन पर हुए शांत

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 4 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के गनेशखेड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पत्नी से फोन पर हुए झगड़े के बाद आहत पति ने गांव के बाहर खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा तो गुस्साए परिजनों ने गोसाईगंज मार्ग पर उसे रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग थी कि मृतक की पत्नी के नाम दर्ज संपत्ति बच्चों के नाम की जाए। thehohalla news

जानकारी के अनुसार गनेशखेड़ा गांव निवासी सुभाष चंद्र अपने चार बच्चों चंदा, कौशल, रोशनी और विशाल के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि करीब दस माह पहले घरेलू विवाद के चलते पत्नी लक्ष्मी उसे छोड़कर चली गई थी। वह पीजीआई क्षेत्र में किराये के मकान में रहने लगी थी। सुभाष चाहता था कि पत्नी वापस घर आकर बच्चों के साथ रहे और कामकाज करे लेकिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर फोन पर कहासुनी होती रहती थी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-02-04 at 2.13.47 PM

मंगलवार को पति-पत्नी के बीच फोन पर विवाद हुआ। इसके बाद सुभाष नाराज होकर घर से निकल गया और गांव के बाहर एक खेत में पेड़ की डाल पर रूपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो गए और सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी पहुंचे और परिजनों को समझाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि संपत्ति की लिखापढ़ी बच्चों के नाम कराए जाने की प्रक्रिया में हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शव लेकर घर चले गए।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : शिव मंदिर के दर्शन कर के लौट रहे श्रद्धालु की बोलेरो की ट्रक से टक्कर, हादसे में 4 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button