Uttar Pradesh

मां पाटेश्वरी के दरबार में CM योगी, दर्शन-पूजन किया, गोशाला में गायों को खिलाया गुड़-चारा

बलरामपुर प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं का किया अभिवादन, जन प्रतिनिधियों से मिले और जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने की नसीहत दी

लखनऊ/बलरामपुर, 12 मार्च 2026:

यूपी के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार सुबह तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया। योगी ने मां की आरती उतारकर प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने गोशाला की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और वहां की साफ-सफाई व प्रबंधन की जानकारी ली।

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बलरामपुर पहुंचे थे। प्रवास के दौरान उन्होंने मां पाटेश्वरी मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री ने आगामी नवरात्रि मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 1.20.39 PM

Advertisement

मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया। इस मौके पर मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी और कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास समेत कई संत-महंत मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री से गुरुवार सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की। विधायक पलटूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र और नगर पालिका चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य नेताओं ने उनसे भेंट कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। सीएम ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें  अंबेडकर प्रेम पर मायावती का BJP पर तंज, आगरा में रेलवे की जमीन को लेकर सियासत गरमाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link