Sitapur City

सीतापुर : बिना पेपर शुरू हुई परीक्षा…ब्लैकबोर्ड पर लिखकर कराया 7वीं का एग्जाम

कई स्कूलों में नहीं पहुंचे कृषि विज्ञान के प्रश्नपत्र, इंतजार के बाद टीचरों ने खुद तैयार किए प्रश्न

सीतापुर, 17 मार्च.2026:

बेसिक शिक्षा विभाग की वार्षिक परीक्षाएं जिले में बदइंतजामी के बीच शुरू हुईं। पहले ही दिन कई स्कूलों में कक्षा 7 के बच्चों को बिना प्रश्नपत्र के ही परीक्षा देनी पड़ी। पेपर न आने से असमंजस में पड़े शिक्षकों को प्रश्न तैयार कर ब्लैकबोर्ड पर लिखने पड़े।

बताया गया कि विकासखंड गोंदलामऊ के कई जूनियर हाईस्कूलों में कृषि विज्ञान का पेपर समय पर नहीं पहुंचा। ऐसे में शिक्षकों ने खुद ही सवाल तैयार किए और ब्लैकबोर्ड पर लिखकर बच्चों से परीक्षा दिलाई। महसूई, रामगढ़, गोपालपुर पश्चिम और बरताल जैसे स्कूलों में यही हाल रहा। बच्चों ने ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवाल देखकर अपनी कॉपियों में जवाब लिखे।

महसूई स्कूल के शिक्षक अतुल यादव ने बताया कि ऊपर से मिले निर्देश के बाद शिक्षकों ने खुद प्रश्न तैयार किए। मजबूरी में ब्लैकबोर्ड का सहारा लेना पड़ा। वहीं रामगढ़ स्कूल के प्रधानाचार्य हरीश कुमार सिंह ने भी माना कि उनके यहां भी पेपर नहीं पहुंच पाए थे। हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी ने इसे लापरवाही बताते हुए कहा कि प्रश्नपत्र गलती से छूट गए थे और दोपहर तक पहुंचाने की बात कही गई थी। लेकिन स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाता है, ऐसे में बच्चों को शुरुआत में ही परेशानी उठानी पड़ी।

ये भी पढ़ें:

पहले दिन प्राथमिक स्कूलों में मौखिक परीक्षाएं हुईं, जबकि जूनियर वर्ग में अलग-अलग विषयों की लिखित परीक्षा कराई गई। लेकिन पेपर न पहुंचने की वजह से पूरी व्यवस्था लड़खड़ाती दिखी।

ये भी पढ़ें  UP: छात्रा ने हाई कोर्ट में लड़ा मामला, दोबारा जांच में दोगुने हुए गणित के नंबर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button