Barabanki City

मैट्रिमोनियल साइट पर युवक ने की धोखाधड़ी… मुसीबत में फंसा बताकर युवती को ठगा, बंद कर लिया फोन

युवक ने कहा- एयरपोर्ट पर जब्त कर लिया गया उसका सामान, मांगे पैसे, भरोसे में आकर किस्तों में बड़ी रकम कर दी ट्रांसफर

बाराबंकी, 24 मार्च 2026:

कोतवाली शहर इलाके में एक युवती को शादी का झांसा देकर जालसाज ने ठग लिया। पैसार क्षेत्र निवासी युवती ने मैट्रिमोनियल साइट ‘शादी कॉम’ पर दिलीप भगवान नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पैसार निवासी 25 वर्षीय युवती का कहना है कि उसकी एक युवक से मैट्रिमोनियल साइट शादी कॉम पर दिलीप उर्फ भगवान से परिचय हुआ। इसके बाद व्हाट्सऐप पर बात शुरू हुई, जो धीरे-धीरे भरोसे में बदल गई। युवक ने मिलने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट आने की बात कही। वहां पहुंचने के बाद उसने फोन कर बताया कि उसका सामान और पैसे जब्त कर लिए गए हैं और वह मुसीबत में फंस गया है।

इसके बाद अलग-अलग नंबरों से कॉल कर खुद को परेशान बताकर मदद मांगी। भरोसे में आकर उसने फोनपे के जरिए कई बार में 10, 20, 40 व 55 हजार और एक बार बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी। पैसे भेजने के बाद आरोपी का फोन बंद हो गया और संपर्क नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें:

ठगी का एहसास होने पर युवती ने कोतवाली नगर थाने में शिकायत दी है। युवती ने पुलिस को डिजिटल एविडेंस सौंपे है। इसी आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एविडेंस के सहारे जालसाज युवक की तलाश की जा रही है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  इटावा में बीमारी से तंग होकर आईटीआई छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link