Varanasi

भाजपा अनुसूचित मोर्चा का अफसरों पर फूटा गुस्सा…गोंड समाज को जाति प्रमाण पत्र देने की रखी मांग

आदिवासी वेशभूषा में जिला मुख्यालय पर लगाए नारे, कहा-जाति प्रमाण पत्र निरस्त किए गए व नए जारी होने भी बंद, प्रमाण पत्र न मिलने से लोग योजनाओं और हक से हो रहे वंचित

विकास गोंड

वाराणसी, 24 मार्च 2026:

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध गोंड अनुसूचित जनजाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र न मिलने और पहले से जारी प्रमाण पत्रों को रद्द किए जाने के खिलाफ किया गया।

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता आदिवासी वेशभूषा में पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि गोंड समाज के लोगों को लंबे समय से जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और अपने अधिकारों से दूर रहना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई लोगों के पहले से बने जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त कर दिया गया है, जिससे समुदाय में नाराजगी बढ़ी है। मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण कुमार गोंड ने कहा कि गोंड समाज के लोगों को जल्द प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। जिन लोगों के प्रमाण पत्र रद्द किए गए हैं, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button