Gorakhpur

मुंडन की खुशी मातम में बदली… गोरखपुर में तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 25 से अधिक घायल

तरकुलहा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी का फोरलेन हाईवे पर फट गया टायर, कई की हालत गंभीर, अस्पताल व मेडिकल कॉलेज भर्ती

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 15 अप्रैल 2026:

यूपी के गोरखपुर जिले में एक सड़क हादसे ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। सिकरीगंज क्षेत्र के बढ़यापार गांव से मुंडन संस्कार के लिए तरकुलहा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से दौड़ रही पिकअप का अचानक टायर फट गया।

टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वाहन में सवार करीब 25 से 30 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-15 at 3.10.51 PM

Advertisement

घायलों में से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं अन्य घायलों को एम्स मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल विद्यावती नामक महिला की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के साथ घायल तेरसी देवी ने बताया कि गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी तभी अचानक जोरदार आवाज हुई और वाहन पलट गया। उन्होंने बताया कि हमें कुछ समझ में नहीं आया, बस चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बढ़यापार गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण मजिला अस्पताल पहुंचे और अपने-अपने घायल रिश्तेदारों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले गए। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Janata Darshan: व्हीलचेयर पर बेटी को देख रुके CM, बोले, चिंता मत करिए, सरकार आपके साथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link