Uttarakhand

ऑपरेशन प्रहार: बैरियर तोड़कर कार से भागा शातिर बदमाश…पुलिस ने दबोचा, पैर में लगी गोली

पकड़े गए बदमाश पर कई थानों में पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले, भागते समय कार हाईवे किनारे बोर्ड से टकराई

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 17 अप्रैल 2026:

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून की डोईवाला पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश पुलिस से बचने के लिए कार से बैरियर तोड़कर भागा लेकिन पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।

पुलिस कंट्रोल रूम को डोईवाला थाना क्षेत्र के हर्रावाला इलाके में एक संदिग्ध स्विफ्ट कार के मूवमेंट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चौकी हर्रावाला की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कार चालक तेज रफ्तार में भाग निकला। बैरियर पर रोकने की कोशिश की गई, मगर आरोपी बैरियर तोड़कर हरिद्वार की तरफ निकल गया।

ये भी पढ़ें:

इसके बाद पुलिस ने पीछा तेज किया और जिलेभर में अलर्ट जारी कर घेराबंदी शुरू कर दी। कुआंवाला के पास आरोपी की कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई। हादसे के बाद वह कार छोड़कर जंगल की ओर भागा। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपी ने टीम पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। मौके से उसे पकड़ लिया गया।

Advertisement

घायल की पहचान क्रांतानाथ 26 निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी हरिद्वार के रूप में हुई है। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार को पुलिस ने सीज कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी डोईवाला और रानीपोखरी थानों में दर्ज चोरी के मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ अलग अलग थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। घायल को इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  महिला आरक्षण विवाद पर सियासी टकराव तेज... कांग्रेस और भाजपा आमने सामने

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link