Uttarakhand

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का डबल तोहफा… समय बचने के साथ बसों का किराया भी घटा

रोडवेज विभाग ने वोल्वो, एसी, साधारण बसों के किराए में की कटौती, कनेक्टिविटी सुधरने से पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 17 अप्रैल 2026:

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे शुरू होते ही रोडवेज ने यात्रियों को सीधी राहत दी है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने बस किराए में कटौती लागू कर दी है, जिससे सफर पहले के मुकाबले सस्ता हो गया है।

नई दरों के मुताबिक वोल्वो बस का किराया 236 रुपये घटकर 709 रुपये हो गया है। एसी बस का किराया 147 रुपये कम होकर 557 रुपये तय किया गया है। साधारण बस में भी 65 रुपये की कमी के बाद किराया 355 रुपये कर दिया गया है। इससे पहले वोल्वो के लिए 945 रुपये, एसी के लिए 704 रुपये और साधारण बस के लिए 420 रुपये देने पड़ते थे।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.12.53 PM

Advertisement

बता दें कि एक्सप्रेस-वे शुरू होने से दिल्ली से देहरादून के बीच करीब 250 किलोमीटर का सफर अब 3 से 4 घंटे में पूरा हो रहा है, जबकि पहले इसमें 6 से 7 घंटे लग जाते थे। समय घटने से बस संचालन में तेजी आई है, जिसका सीधा फायदा यात्रियों को मिल रहा है।

तेज कनेक्टिविटी का असर पर्यटन पर भी दिखने लगा है। वीकेंड पर देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश जाने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि अब सफर कम वक्त में पूरा हो रहा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : सीमांत इलाकों तक पहुंचेगा NCC, नई Academy समेत कई योजनाओं पर बनी सहमति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link