Uttar Pradesh

छात्र हत्याकांड में सुस्त तफ्तीश पर छात्रसंघ भड़का… सीएम को लिखा खून से पत्र, मांगा न्याय

डीएम दफ्तर पर छात्रों का प्रदर्शन, हथियार सप्लाई करने वाले की गिरफ्तारी न करने धमकियां मिलने का लगाया आरोप, कहा-डीएम के आदेश का पालन नहीं कर रहे एडीएम

विकास गोंड

वाराणसी, 21 अप्रैल 2026:

उदय प्रताप कॉलेज में हुए छात्र हत्याकांड के बाद गुस्सा थम नहीं रहा। मंगलवार को छात्र संघ के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की मांग की। इस दौरान पुलिस के साथ जांच अधिकारी एडीएम पर भी आरोप लगाए गए।

मंगलवार को प्रदर्शन की अगुवाई छात्रसंघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय, महामंत्री शिवम सिंह ने की। इज़के अलावा कई छात्र नेता प्रदर्शन में शामिल रहे। छात्रों ने साफ किया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस हथियार से हत्या हुई, उसे उपलब्ध कराने वाला अभी तक पकड़ से बाहर है। आरोप लगाया कि जांच धीमी है, पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही।

ये भी पढ़ें:

छात्रों ने यह भी कहा कि मुख्य आरोपी का भाई सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर रहा है, जिससे माहौल खराब होने का खतरा है। उसकी तत्काल गिरफ्तारी आवश्यक हो गई है। छात्रों के मुताबिक घटना के बाद जिलाधिकारी ने एक महीने में जांच पूरी करने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आ रही। जांच एडीएम को मिली थी लेकिन वो कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisement

बता दें कि 20 मार्च की सुबह करीब साढ़े 11 बजे कॉलेज परिसर में घुसकर सूर्य प्रताप सिंह को गोली मारी गई थी। घटना के बाद मौके से ही मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया था, जबकि एक अन्य आरोपी ने बाद में अदालत में सरेंडर किया। घटना के बाद कॉलेज में काफी बवाल भी हुआ था।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मेरठ : सपा पर बरसे आचार्य प्रमोद कृष्णम, बोले… उनके पाप कुंभ भी नहीं धो सकता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link