Varanasi

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सप्तमी की दिव्य आरती… दीपों की रोशनी व मंत्रोच्चार से गूंजा गंगा तट

वैदिक रीति से हुआ पूजन, दुग्धाभिषेक से हुई शुरुआत, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने लिया आरती में हिस्सा, भक्ति का दिखा खास रंग

विकास गोंड

वाराणसी, 24 अप्रैल 2026:

गंगा सप्तमी के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर देर शाम गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित मां गंगा की भव्य आरती में आस्था का गहरा रंग देखने को मिला। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और हर ओर भक्ति का माहौल बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दुग्धाभिषेक से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ मां गंगा का अभिषेक किया। इसके बाद वैदिक परंपरा के मुताबिक षोडशोपचार पूजन कराया गया, जिसमें सभी धार्मिक विधियों का पालन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंत्रोच्चार और घंटियों की आवाज से घाट का वातावरण आध्यात्मिक हो उठा।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-24 at 7.36.53 AM

Advertisement

पहले मां गंगा और काशी विश्वनाथ मंदिर के अष्टधातु स्वरूप का विशेष श्रृंगार किया गया। गंगा तट पर सजे दीपों की रोशनी ने दृश्य को और आकर्षक बना दिया। आरती के दौरान एक साथ उठती लौ और गूंजते शंख ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव समेत संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर मां गंगा से सुख-समृद्धि की कामना की। हर साल की तरह इस बार भी गंगा सेवा निधि की आरती में देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेश से आए लोगों ने भी हिस्सा लिया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  काशी विश्वनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु...चैत्र नवरात्रि व राम नवमी पर हुए भव्य आयोजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link